BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस व प्रदर्शनी आयोजित



 मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ गौतमबुद्धनगर
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस का आयोजन किया गया। मौन जुलूस भाजपा जिला कार्यालय से तिलपता गोलचक्कर तक निकाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र भाटीसत्यपाल शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि बसंत त्यागी ने कहा कि देश का विभाजन स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी थी। हिंसा का दौर 4 मार्च 1947 से शुरू हुआ और 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि में विभाजन के साथ दंगे भड़क उठे। इसमें 20 लाख से अधिक लोगों की जान गई, करीब डेढ़ से दो करोड़ लोग बेघर हुए, असंख्य परिवार बिछड़ गए, महिलाएं अस्मिता खो बैठीं और पाकिस्तान से भारत आने वाली ट्रेनों में केवल लाशें भरकर आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन नेहरू-कांग्रेस सरकार ने सत्ता हस्तांतरण की जल्दबाज़ी में करोड़ों लोगों की जान खतरे में डाल दी।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि विभाजन की सच्चाई हर भारतीय को पता हो, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 से इसे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। मौन जुलूस के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि ऐसा भयावह समय दोबारा देश पर न आए और भारत सदैव एकजुट रहकर प्रगति के मार्ग पर बढ़े। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की तुलना पाकिस्तान से होती थी, लेकिन अब मोदी सरकार में भारत अमेरिका के सामने भी मजबूती से खड़ा है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, रवि जिन्दल, अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी, राज नागर, रिंकू भाटी, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, विमल पुंडीर, विजय रावल, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, संगीता रावल, सचिन गौतम, राजीव सिंघल, सुनील भाटी सिरसा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।