BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यशाला सम्पन्न, पंचायत चुनावों को लेकर दिखा उत्साह


✍🏻 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा 
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन के संकल्पों के अनुरूप उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला व शहर कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर की संगठन सृजन कार्यशाला आज जनपद कांग्रेस कार्यालय, बिसरख में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोनल प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन की कमजोरी का मुख्य कारण जातीय ध्रुवीकरण और संगठन का कमजोर होना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में अवसर देना है। इसमें हर जाति-बिरादरी, महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को शामिल कर कांग्रेस को एक मज़बूत विकल्प के रूप में खड़ा करना है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जनपद के चारों ब्लॉकों और छह नगरीय क्षेत्रों में से पाँच नगरों की कमेटियाँ अनुमोदन हेतु प्रदेश मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं। साथ ही जिले को 60 मंडलों में विभाजित कर सभी मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार संगठन की तैयारी ऐतिहासिक है और इसकी पहली परीक्षा अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों में होगी।

अपने संबोधन में दीपक भाटी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीते 35 वर्षों में कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों को जनपद से विधायक, सांसद और सरकार चलाने का अवसर मिला, लेकिन किसान, नौजवान, मजदूर और कामगार तबके आज भी शोषण और उपेक्षा का शिकार हैं। कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो वंचित और शोषित समाज को ऊर्जा और ताकत देकर आगे बढ़ा सकती है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि नोएडा शहर के सभी ब्लॉकों और मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं तथा कमेटियाँ गठित हो चुकी हैं। अब आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मज़बूत बनाएं और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करें।

कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, अजय चौधरी, जिला समन्वयक आलोक गौड़, जोगेश नेहरा, पुरुषोत्तम नागर, सुभाष गांधी, नरेश भाटी, दुष्यंत नागर, राधारानी, धर्मेंद्र भाटी, ललित अवाना, चरण सिंह, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, किशन शर्मा, डॉ. रघुराज शर्मा, कपिल भाटी, विजय नागर, तीरथराम बाल्मीकि, अनित भाटी, राहुल पांडेय, कैप्टन रावत, डॉ. सीमा, चंदा देवी, धर्मवीर प्रधान, राजू राव, गणेश मीणा, पुनीत मावी, रमेश वाल्मीकि, तनवीर अहमद, सचिन जीनवाल, अरविन्द रेक्सवाल, सूबेदार सतपाल फौजी, सतीश शर्मा, रमा नैय्यर, कैलाश बंसल, नरेंद्र पाल, रणवीर सिंह, मनोहर लाल शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, गौरव वशिष्ठ, बिन्नू भाटी, मोहित भाटी, दीपक प्रजापति, रुपेश भाटी, गीता देवी, नितीश शर्मा, आसिफा, विपिन त्यागी, कारी निज़ामुद्दीन, अजय कुमार अत्री, जगदीश प्रधान, मेहरचंद हवलदार, सचिन शर्मा, यूनुस कुरैशी, बॉबी प्रधान, अमित भाटी, लोकेश भाटी, अरुण भाटी, मोहम्मद त़कि, वसीम मालिक, संजय तनेजा, एस. एस. शिशौदिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।