BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में ग्रामीण प्रतिभाओं का धमाकेदार आगाज़, शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम बनेगा साक्षी



Vision Live / Greater Noida
ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाबू राम भाटी स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन Invixo Ace Prop-Mart Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रमोद नगर (मैनेजिंग डायरेक्टर) और संगीत भाटी (डायरेक्टर) की विशेष भूमिका है।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 अगस्त 2025 से होगी और फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 गांवों की टीमें भाग ले रही हैं, जो अपनी-अपनी गांव की प्रतिष्ठा के लिए मैदान में उतरेंगी।

पुरस्कार राशि भी आकर्षक:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹1,51,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹71,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹31,000

मैचों का आयोजन सुबह और दोपहर के सत्रों में किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले राउंड के फिक्स्चर और तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

इस आयोजन की जानकारी चैनपाल प्रधान द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं को एक मजबूत मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो खेल के ज़रिए सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगा।

आयोजक संगीत भाटी ने कहा कि यह आयोजन उनके स्वर्गीय बाबा बाबू राम भाटी (बिरौड़ा) की स्मृति में किया जा रहा है, जिन्होंने हमेशा ग्रामीण विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।