BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में भव्य श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन

एकल सुरताल टीम ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध, 1000 श्रद्धालु बने साक्षी

Vision Live/ Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा विभाग में एकल सुरताल टीम द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके लिए विभाग कार्यकारी अध्यक्ष सरोज तोमर ने मंदिर समिति को आमंत्रित किया।

सुरताल टीम ने भक्ति और देशभक्ति गीतों से उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। टीम प्रमुख करुणा ठाकुर ने सदस्यों का परिचय कराया, वहीं कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान की संक्षिप्त जानकारी दिल्ली नगर संगठन प्रमुख सुमन बिष्ट ने दी।

विभाग अध्यक्ष बबिता बंसल ने अपनी टीम और मंदिर समिति के साथ मिलकर सुरताल टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लगभग 1000 भक्त उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने कहा कि इस प्रकार का भव्य आयोजन मंदिर में पहली बार हुआ है।

कार्यक्रम आयोजन टीम

  1. बबिता बंसल
  2. सरोज तोमर
  3. रश्मि त्यागी
  4. सीमा बंसल
  5. रश्मि जिंदल
  6. मीनाक्षी माहेश्वरी
  7. सरोज अरोरा
  8. रश्मि अरोरा
  9. नीलम मिश्रा
  10. कांति पाल
  11. धर्मेंद्र अरोरा
  12. कुलदीप शर्मा
  13. पी.के. तोमर
  14. शरद त्यागी