BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विजय सिंह पथिक स्टेडियम में चौधरी बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट


📌 Vision Live / Greater Noida

ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 11 अगस्त से जारी स्वर्गीय चौधरी बाबूराम भाटी बिरौड़ा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शिरकत की। मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

🔴 ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

डॉ. तोमर ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण अंचल की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम करते हैं। यह टूर्नामेंट युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की दिशा में प्रेरित करेगा तथा खिलाड़ियों के उत्साह को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

🔴 अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, आयोजन समिति के प्रमुख एडवोकेट आदित्य भाटी, प्रमोद नागर, संगीत भाटी, राकेश नागर, चैनपाल प्रधान, अजीत मुखिया, संजीव भाटी, राजे कसाना, सुखवीर सिंह आर्य, सोमेश गुप्ता, मुकेश नागर, राधाचरण मास्टर सहित अनेक सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे