BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में विशाल कैंडल मार्च, देश की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने की उठी मांग

Vision Live | Greater Noida
देश की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम ग्रेटर नोएडा के अल्फा-वन कमर्शियल बेल्ट में एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

इस कैंडल मार्च का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय जाट संसद महिला मोर्चा की सचिव श्रीमती अनीता चौधरी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कैंडल मार्च में लोगों ने “मनीषा को न्याय दो” और “दोषियों को सख्त सजा दो” जैसे नारों से न्याय की मांग को बुलंद किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से  सोनू वैष्णव (प्रधान, कासना), कृष्णा अपरा प्लाज़ा के सदस्यगण और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दी जाए, ताकि समाज में एक सशक्त संदेश जाए और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

मार्च में शामिल लोगों ने पीड़िता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र न्याय की मांग की।