BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाकियू लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन




📍 Vision Live / Greater Noida
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बी.सी. प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों और आम नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।

किसानों की मुख्य मांगें :

  1. जल दोहन पर रोक – यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-22 ई में जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा अवैध बोरिंग कर भूजल का दोहन किया जा रहा है। गंगाजल जैसे शुद्ध पानी को बर्बाद करने से आसपास के गांवों में हैंडपंप सूखने लगे हैं और पीने के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की गई।

  2. गांवों को घरौनी और किसानों को प्लॉट

    • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में घरौनी बनवाई जाए।
    • यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को आवासीय प्लॉट और सभी किसानों को 10% प्लॉट दिलाया जाए।
    • सभी किसानों को 64.7% अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।
    • पुरानी पुनर्ग्रहित आबादियों का निस्तारण कर, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल और स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाए।
  3. भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत प्रभावित परिवारों को 20% विकसित जमीन का लाभ दिया जाए।

  4. मुआवजे की तिथि – जिस दिन जमीन पर कब्जा लिया गया, उसी दिन का मुआवजा तय हो। साथ ही 11/1 और 11/2 (करार व एवार्ड) के बीच धनराशि में हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए।

  5. सोनभद्र की चकबंदी गड़बड़ी – घोरावल तहसील के ग्राम भैंसवार में चकबंदी अधिकारियों की अनियमितताओं के खिलाफ किसानों का सैकड़ों दिन से शांतिपूर्ण धरना जारी है। लेकिन जिला प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका। ज्ञापन में इस मामले की निष्पक्ष जांच और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की गई।

  6. फर्जी मुकदमे से परेशान महिला पदाधिकारी – जनपद कानपुर नगर में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना पाल के खिलाफ विपक्षियों द्वारा कराया गया फर्जी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की गई।

मौके पर मौजूद रहे प्रमुख लोग :

इस अवसर पर भाकियू लोकशक्ति के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, ओमदत्त चौहान, डॉ. रोहतास, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, मनोज शर्मा, संजय यादव, जोगेंद्र चपराना, बबलू यादव, आनंद भाटी, विजयपाल भाटी, जीतपाल गुर्जर, कविन्द्र तंवर, राजीव चौहान, हरि अवाना, अरुण गौतम, अंकुर कश्यप, गोविन्द अंबावता, सुधीर ठाकुर, महरदीन, डॉ. उदयवीर, धनंजय, बटी सोलंकी, बिजेन्द्रपाल, बी.पी. सिंह, उमेश, नरेन्द्र, अतुल, संजय, अरुण, मिठ्ठू सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।