BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

आईआईए ग्रेटर नोएडा में मंथन गोष्ठी, उद्यमियों को दिए साइबर क्राइम से बचाव के गुर



 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा

 इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने मंगलवार को अपने सीएफसी, साइट-बी स्थित सभाकक्ष में “मंथन गोष्ठी” का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी (साइबर क्राइम) गौतमबुद्ध नगर, सुश्री प्रीति यादव ने शिरकत की।

चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह, सचिव हिमांशु पांडे और कोषाध्यक्ष जगदीश अधाना ने पौधा प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डीसीपी ने उपस्थित उद्यमियों से उनकी साइबर अपराध संबंधी जानकारी पूछी, जिसके बाद कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।

सुश्री यादव ने करीब 40 मिनट तक ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी, फिशिंग, और अन्य साइबर अपराधों के तरीके तथा उनसे बचाव के उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने जागरूकता और सावधानी को सबसे बड़ा हथियार बताया।

कार्यक्रम के अंत में आईआईए टीम ने उन्हें स्मृति स्वरूप रामलला की प्रतिमूर्ति भेंट की। सचिव हिमांशु पांडे ने सभी प्रतिभागियों और विशेष रूप से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

गोष्ठी में 50 से अधिक उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }