BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हाथरस में धर्म सम्मेलन सम्पन्न — महामंडलेश्वर बोले, “सनातन धर्म सभी धर्मों की जननी”


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/हाथरस
श्री दाऊजी मंदिर परिसर में आयोजित श्री रेवती मइया मेले के अंतर्गत भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज (पीठाधीश्वर, बिसरख धाम – रावण जन्मस्थली) ने की।

मुख्य मंच पर महामंडलेश्वर डॉ. राजेशानंद योगेश्वर गिरी, धर्माचार्य आचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डाली माहौर, और उद्योगपति दीपक बूटिया सहित कई प्रमुख धार्मिक व सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में महामंडलेश्वर अशोकानंद महाराज ने कहा,

सनातन धर्म सभी धर्मों की जननी है। यह तब भी जीवित रहेगा जब अन्य धर्म समय के साथ विलीन हो जाएंगे। इसमें जोड़ने की शक्ति है, तोड़ने की नहीं। ब्रह्माकुमारी बहनें दिन-रात ईश्वरीय सेवा में जुटी हैं।”

स्वामी राजेशानंद गिरि ने अगली पीढ़ी को संस्कारित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि

“धर्म को जीवित रखने के लिए बच्चों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना होगा, तभी समाज बचेगा।”

चेयरमैन श्वेता चौधरी ने संस्था की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि

“समाज को जोड़ने में ब्रह्माकुमारी संस्था निरंतर कार्य कर रही है।”

आचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने कहा,

“सनातन ही एकमात्र अनादि और शाश्वत धर्म है। बाकी सभी धर्म समय के साथ अस्तित्व में आए हैं, लेकिन सनातन धर्म सत्य का प्रतीक है।”

कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल आंधीवाल ने किया।

इस पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी बीके भावना बहन, बीके सीता बहन (जिला प्रभारी), रश्मि, पूजा, जयवीर, वासुदेव माहौर, गुड्डी मौर्या, मंजू शर्मा, नीरज वाष्र्णेय, आकाश बग्गा, डाली पहलवान सहित अनेक समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में दाऊजी मंदिर सेवा समिति द्वारा महामंडलेश्वर का भव्य व दिव्य स्वागत किया गया। उन्होंने हाथरस वासियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए।