BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बाइक तिरंगा यात्रा के जरिए किसानों की हुंकार


किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द करे भारत सरकार: पवन खटाना


मौहम्मद इल्यास ‘दनकौरी’ / ग्रेटर नोएडा
संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से शुरू होकर पेरीफेरल सिरसा टोल पर संपन्न हुई। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता को सौंपा गया, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम संबोधित था।

पवन खटाना ने कहा कि भारत सरकार को किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि अन्नदाताओं को उनका अधिकार और लाभ मिल सके। उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कॉरपोरेट खेती का विरोध करते हुए 11 प्रमुख मांगें रखीं—

  1. CETA और अमेरिका के साथ FTA का विरोध; GM खाद्य पदार्थों और कृषि क्षेत्र में अनियंत्रित विदेशी निवेश रोकने की मांग।
  2. NPFAM और नई राष्ट्रीय सहकारी नीति (NCP) का विरोध; किसानों को कॉरपोरेट निर्भरता से बचाने की अपील।
  3. सभी फसलों के लिए C2+50% फार्मूले पर MSP की गारंटी और सरकारी खरीद सुनिश्चित हो।
  4. समग्र कर्ज माफी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के उत्पीड़न पर रोक।
  5. बिजली क्षेत्र के निजीकरण, स्मार्ट मीटर का विरोध; ग्रामीण क्षेत्रों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 18 घंटे आपूर्ति।
  6. पंजाब की लैंड पूलिंग नीति का विरोध और 2013 का LARR अधिनियम लागू किया जाए।
  7. सभी सरकारी पेंशन ₹10,000 प्रतिमाह की जाए।
  8. पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध नीति रद्द हो।
  9. वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू करते हुए आदिवासी और वनवासी अधिकारों की रक्षा।
  10. उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूल बंद करने की नीति का विरोध।
  11. पुलिस-प्रशासन समर्थित साम्प्रदायिक हिंसा और झूठे मुकदमों पर रोक।

कार्यक्रम में रॉबिन नागर, राजे प्रधान, अजीत अधाना, बेली भाटी, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, सुनील प्रधान, अमित जैलदार, सचिन कसाना, लाला यादव, भगत सिंह प्रधान, बेगराज प्रधान, विनोद शर्मा, सुबेराम मास्टर, धनीराम मास्टर, धर्मपाल स्वामी, अनिल खटाना, सुंदर खटाना, योगी नंबरदार, संदीप खटाना, बिरजू रन्हेरा, जोगिंदर तुगलपुर, देवी राम प्रधान, चाहत मास्टर, सत्ते भाटी, योगेश भाटी, महेश खटाना, सोनू भाटी, सूरत नागर, विवेक नागर, सचिन नागर, सुदर्शन तोगर, कपिल नागर, सोनू नगर, गजेंद्र नागर, लाला गुलाब चौधरी, संजीव मोरना, अमित भाटी, गुलाब चौधरी, देवराज सिंह, अमित डेढा, ताराचंद, जगदीश, राजू चौहान, जीते गुर्जर, अजीत गैराठी, चिराग बैसला, अविनाश तंवर, गुल हसन, अर्जुन प्रधान, राजमल, कपिल तंवर, चंदर पाल, बाबूजी, राकेश ठेकेदार, वीरू पिलवां, कर्मवीर भाटी, रवि प्रधान समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।