BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

भव्य दर्शन यात्रा: अभिनेत्री व भाजपा नेत्री शिखा मिश्रा तिवारी पहुंचीं रावण जन्मस्थली बिसरख धाम



📍Vision Live News | Greater Noida

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की नेत्री श्रीमती शिखा मिश्रा तिवारी अपने परिवार सहित आज रावण जन्मस्थली बिसरख धाम स्थित दिव्य विशेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन हेतु पधारीं।

उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विशेश्वर महादेव का जलाभिषेक और पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिवार सहित महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस शुभ अवसर पर बिसरख धाम के संस्थापक, अध्यक्ष व पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज ने श्रीमती तिवारी को आशीर्वाद स्वरूप पटका पहनाया और राम परिवार का चित्र भेंट कर उनके यशस्वी जीवन की कामना की।


🔹 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज ने कहा:

“बिसरख धाम कोई साधारण स्थान नहीं, यह रावण जैसे महान तपस्वी की जन्मस्थली है, जहाँ शिवभक्ति और वेदज्ञान की परंपरा आज भी जीवित है। श्रीमती शिखा मिश्रा तिवारी जी का यहां आगमन इस पवित्र धाम के लिए अत्यंत गर्व की बात है। मैं भगवान विशेश्वर महादेव से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें दीर्घायु, यशस्वी जीवन और आत्मिक उन्नति प्रदान करें।”


🔸 श्रीमती शिखा मिश्रा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा:

“आज मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे परिवार सहित रावण जन्मस्थली बिसरख धाम में भगवान विशेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक का अवसर प्राप्त हुआ। यह धाम हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं आचार्य अशोकानंद जी महाराज की आध्यात्मिक दृष्टि और इस भूमि की साधना शक्ति से अभिभूत हूँ। मेरा संकल्प है कि इस धरोहर को जन-जन तक पहुँचाया जाए।”



🙏 श्री मोहन दिव्य योग परिवार बिसरख धाम की ओर से शिखा मिश्रा तिवारी जी एवं उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }