BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्राम खाम्बी में तिरंगा यात्रा और शहीद सम्मान समारोह आयोजित



हिन्दु जन-जागृति मंच ने शहीद युधिष्ठिर की स्मृति में किया भव्य आयोजन


Vision Live / Haryana

आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए भारत सरकार के आह्वान पर हिन्दु जन-जागृति मंच, ग्राम खाम्बी द्वारा तिरंगा यात्रा एवं शहीद सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम खाम्बी के वीर शहीद युधिष्ठिर की समाधि स्थल से विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर हुई। यात्रा के उपरांत मढ़ी वाले मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंच की ओर से वीर फौजी भाइयों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अहिल्याबाई होलकर समिति, परशुराम सेवा समिति और सर्व समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।

शहीद युधिष्ठिर की स्मृति में उनके छोटे भाई सागर द्वारा 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें –

  • प्रथम स्थान: सचिन बैंसला (₹1100 + टी-शर्ट + ट्रॉफी)
  • द्वितीय स्थान: भाई बोल्ट (₹500 + टी-शर्ट + ट्रॉफी)
  • तृतीय स्थान: पंकज (₹100 + टी-शर्ट + ट्रॉफी)
    अन्य 7 धावकों को भी प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट और ट्रॉफी प्रदान की गई। विजेताओं को मुख्य अतिथि गौरव भारद्वाज ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर शहीद परिवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शहीद के पिता ऋषिदेव (विशन दादा), लालचंद, ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच जगदीश, सरपंच हरिदत्त, बीवीएन स्कूल के चेयरमैन मोहन शर्मा, सुंदर मास्टर, राष्ट्रीय कवि मोहित मनोहर और सतीश एकांत सहित कई समाजसेवी व युवा शामिल रहे।

मंच ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना, युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं से प्रेरित करना और समाज में एकता एवं अखंडता का संदेश फैलाना है।