BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा



Vision Live/दनकौर
विशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर (गौतम बुद्ध नगर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रेरक नारे लगाकर कस्बेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल में कस्बे की गलियां “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं रैली के साथ मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द सिंह ने किया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }