BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जिले के पाँच मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान



Vision Live/ Greater Noida 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी, जिला गौतमबुद्धनगर ने रविवार को जिले के पाँच मंडलों—बिसरख, बादलपुर, दनकोर, जारचा और दादरी नगर—में भव्य "हर घर तिरंगा" यात्रा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।

बिसरख मंडल में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे, जबकि बादलपुर मंडल में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र अवाना एवं पवन नागर ने नेतृत्व किया। दनकोर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और जिला मंत्री विकास चौधरी मौजूद रहे। जारचा मंडल में अभिषेक शर्मा और धर्मेन्द्र कोरी ने यात्रा का संचालन किया, जबकि दादरी नगर में विधायक मास्टर तेजपाल नागर और जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने शहीद स्मारक स्थल से राव उमराव जी की प्रतिमा तक स्वच्छता अभियान और तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

दादरी में विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा, “तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी और देश की एकता को मजबूती मिलेगी।”
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बिसरख मंडल की यात्रा में कहा, “यह यात्रा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संकल्प जगाने का प्रयास है। स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य वीरों के बलिदान को याद रखना हम सबका कर्तव्य है।”

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, राजीव सिंघल, धीर राणा, गजेन्द्र वाल्मीकि, अभिषेक कौशिक, संगीता रावल, सुभाष बजरंगी, प्रीति बघेल, मनोज वर्मा, सोनू वर्मा, दीपक भैया, सभासद संजय शर्मा, जितेन्द्र सैन सहित सभी मंडलों में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।