BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

ग्रेटर नोएडा में विशाल दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू


Vision Live/ Greater Noida 

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को ठाकुरद्वारा, बीटा-2 में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संस्थापक परम श्रद्धेय गोस्वामी श्री सुशील जी महाराज ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विशाल दशहरा महोत्सव-2025 की तैयारियों की समीक्षा करना रहा।

संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि रामलीला मंचन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस दौरान राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के सर्वश्रेष्ठ कलाकार आधुनिक तकनीक और एलईडी डिस्प्ले के साथ प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला का भूमि पूजन 24 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

बैठक में रामलीला से संबंधित सभी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य संस्थापक स्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर भावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, मनोज गुप्ता, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम, महेश शर्मा, रोशनी सिंह, सत्यवीर मुखिया, चैनपाल प्रधान, जितेंद्र भाटी, यशपाल नागर, फिरे प्रधान, नरेंद्र नागर, अशोक कसाना, मनीष डाबर, रीना त्रिपाठी, ज्योति सिंह, अतुल आनंद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }