BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत बिहार प्रवासी समाज की बैठक सम्पन्न



Vision Live/ Greater Noida 

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के अंतर्गत बिहार प्रवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी समय समिति के सदस्य प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रेटर नोएडा में निवासरत बिहार के प्रवासी नागरिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दर्ज कराई। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना तथा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति तैयार करना रहा।

प्रवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूलमंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवासी समाज की सामूहिक शक्ति का उपयोग बिहार में पार्टी को और सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा।

प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में प्रवासी समाज को भाजपा की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि इनकी जागरूक भागीदारी पार्टी को चुनावी विजय की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने सभी से बिहार में भाजपा की विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों और घोषणा-पत्र को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने की। उन्होंने कहा,

“ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में बिहार से आए लाखों प्रवासी भाइयों की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान के माध्यम से हम बिहार में संगठन को और अधिक ऊर्जावान और प्रभावी बनाएंगे।”