BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की बैठक सम्पन्न, “मन की बात” कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प


 

Vision Live | Greater Noida
भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने की, जबकि संचालन ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के दिशा-निर्देशन में हुआ।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों पर चर्चा की गई। आगामी 31 अगस्त 2025 को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने और कार्यक्रम की सफलता में शत-प्रतिशत योगदान देने का आश्वासन दिया।

🔹 उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित “मन की बात” कार्यक्रमों में भी ग्रेटर नोएडा मण्डल के कार्यों की सराहना वरिष्ठ नेताओं और उच्च अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है।
🔹 “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान में उत्तर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर भी पार्टी नेतृत्व ने मण्डल के कार्यकर्ताओं की विशेष प्रशंसा की थी।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा –
“इन उपलब्धियों का श्रेय हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा और परिश्रम को जाता है। हमें ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए ग्रेटर नोएडा मण्डल को प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर बनाए रखना है।”

मीडिया समन्वय पर भी जोर

बैठक के दौरान मीडिया से संवाद और कार्यक्रम की व्यापक कवरेज को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा –
“भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसका कार्यकर्ता है। मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संदेश जन-जन तक पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है।”

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों और एमएलसी चुनाव कार्यक्रम से जुड़े संयोजकों को भी अपने-अपने दायित्व पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से निभाने के निर्देश दिए गए।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }