BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

बरौला गांव में भारतीय किसान यूनियन (भानू) संगठन का विस्तार, मनोज चौधरी बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री


 Vision Live /नोएडा
भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने बरौला गांव में एक भव्य पंचायत के माध्यम से संगठन का विस्तार किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता प्रेम सिंह भाटी ने की, जबकि संचालन साहित्य कुमार चंचल द्वारा किया गया।

इस आयोजन के दौरान संगठन ने कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की:

  • मनोज चौधरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री
  • हेमू गुर्जर को राष्ट्रीय महामंत्री
  • राजवीर मुखिया को राष्ट्रीय सचिव
  • सुभाष भाटी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • अनिल बेसोंया को प्रदेश उपाध्यक्ष

मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, "जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने मुझे दी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।"

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ली और संगठन की विचारधारा में आस्था जताई। सदस्यता ग्रहण करने वालों को संबोधित करते हुए अजब सिंह कसाना ने कहा कि, "सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे और प्राधिकरण की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।"

संगठन के मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी ने कहा,
"भारतीय किसान यूनियन (भानू) सदैव किसानों, गरीबों और आमजन के हक के लिए संघर्षरत रहा है। आज बड़ी संख्या में लोगों का संगठन से जुड़ना इस विश्वास का प्रमाण है।"

पंचायत में मौजूद प्रमुख लोगों में प्रेम सिंह भाटी, अनिल बेसोंया, राजकुमार नागर, महकार नागर, राजवीर मुखिया, विकास गुर्जर, सुभाष भाटी, सतप्रकाश अवाना, सुनील अवाना, प्रकाश बेसोया, पवन और राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }