BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री साई अक्षरधाम मंदिर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव


रासलीला, मयूर नृत्य और छप्पन भोग से गूंजा डेल्टा-3 का मंदिर परिसर

Vision Live / Greater Noida

ग्रेटर नोएडा, डेल्टा-3 स्थित श्री साई अक्षरधाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक झांकियों, रोशनी और फूलों से सजाया गया, जहाँ भक्तों ने दिनभर श्रीकृष्ण भक्ति में भाग लिया।

श्रीकृष्ण रासलीला और मयूर नृत्य ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं श्री अरुण एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दिव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्नान, आरती, छप्पन भोग अर्पण और प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मंदिर ट्रस्टी विपिन अग्रवाल, मीना अग्रवाल, साई सेवक रमेश चन्दानी, डॉ. भूषण, सुनील भाटी, गरिमा चन्दानी, पंडित विकास, आलोक सिंगल, लाल सिंह, रवि शेखर और रोहित सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनुपम संगम रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर धन्य हुए।