BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारी तेज, छह मंडलों में निकली तिरंगा यात्रा


मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर ने आगामी 13 अगस्त को होने वाली पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर 12 अगस्त को जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर और कार्यक्रम स्थल रेड कारपेट होटल, ग्रेटर नोएडा में बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया रहेंगे।

क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे अतिथियों के स्वागत, पंजीकरण और नाश्ते के साथ शुरू होगी, जबकि 11 बजे से औपचारिक सत्र प्रारंभ होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

इसी दिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने छह मंडलों—सूरजपुर, दादरी देहात, जेवर, कासना, ग्रेटर नोएडा और रबूपुरा—में भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया। सूरजपुर मंडल में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी देहात में जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, जेवर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, कासना में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी, ग्रेटर नोएडा मंडल में अभिषेक शर्मा और दीपक भारद्वाज, तथा रबूपुरा में नगर पंचायत अध्यक्ष शशांक ठाकुर शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी से देश के महापर्व पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

बैठक और यात्रा में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, सुनील भाटी, राहुल पंडित, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, रजनी तोमर, रवि जिंदल, अरुण प्रधान, अर्पित तिवारी, मंगेश सिंह, विमल पुंडीर, संगीता रावल, पंकज रावल समेत सभी मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।