BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की स्मृति में प्रेरणादायी कार्यक्रम

 

Vision Live/ Greater Noida 

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की पुण्य स्मृति में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में सेक्टर-150 स्थित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क में किया गया।

शुरुआत में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद देशभक्ति गीत, कविताएं और ओजस्वी भाषणों के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जो हर पीढ़ी को देशभक्ति और साहस का संदेश देता रहेगा।

मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा— “शहीद-ए-आज़म भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि साहस, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक हैं। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण में तन, मन और धन से योगदान देना होगा।”

अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।