BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया


– मौहम्मद इल्यास "दनकौरी" /  ग्रेटर नोएडा

“हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के उद्घोषों के बीच ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में जन्माष्टमी पर्व बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे सेक्टर के नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झूमती हुई भक्ति मय झलकियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर बरसाना से आई कलाकार मंडली ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित इन झांकियों और भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उपस्थित भक्तगण भजनों की धुन पर झूम उठे और वातावरण कृष्णमय हो गया।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी अर्चना शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पूरे सेक्टरवासियों के सहयोग और आस्था का प्रतीक है, जिसे सभी ने मिलकर भव्य रूप दिया