BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने विजय महोत्सव 2025 की शुरुआत भूमि पूजन से की



Vision Live | Greater Noida
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर द्वारा विजय महोत्सव 2025 के अंतर्गत रामलीला मंचन के लिए आज बाराही मंदिर रामलीला मैदान में वेद मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष सत्यवीर सिंह भाटी ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए कलाकारों का चयन तथा लगभग सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। वहीं महासचिव सत्यपाल शर्मा ने जानकारी दी कि विजय महोत्सव मेला आगामी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में रामलीला मंचन के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले व खिलौनों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मम गिरी महाराज, सोविन्द्र भाटी, जयदेव शर्मा, मूलचंद प्रधान, सत्यपाल शर्मा, छत्रपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, विनोद पंडित, लक्ष्मण सिंघल, भगत सिंह आर्य, केपी कसाना, जगवीर भाटी, हिर्देश भाटी, विशाल गोयल, प्रेमवीर शर्मा, मानकचंद शर्मा, रघुवीर JCB, बिजेन्द्र मुद्गल, रामअवतार गर्ग, चंदन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।