BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

आईईसी कॉलेज में ‘ज्ञान संस्कारम 2025’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

Vision Live / Greater Noida

 नॉलेज पार्क स्थित आई.ई.सी. समूह में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, बीबीए, बीसीए, एमसीए, बी.ए. व मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी छात्रों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘ज्ञान संस्कारम 2025’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार, कार्यकारी निदेशक प्रो. सुनील कुमार, निदेशक प्रो. विनय गुप्ता, निदेशक फार्मेसी प्रो. भानु प्रताप सागर, चीफ प्रोक्टर डॉ. डी.पी. सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नेमपाल सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो. विभूति शरण, प्रो. शक्ति प्रकाश, रजिस्ट्रार प्रो. विपिन कुशवाहा व विभागाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

पहले दिन गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि फ्रेयर ग्लोबल रेगुलेटरी सॉल्यूशन एंड सर्विसेज के सीनियर मैनेजर डॉ. पीयूष खरे ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की अहम भूमिका है, इसलिए उन्हें नवीनतम तकनीक व ज्ञान अर्जित कर लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। दूसरे दिन मोटिवेशनल स्पीकर गोविंद मिश्रा ने छात्रों को कठिन परिश्रम और अनुशासन से जीवन की ऊंचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा दी। 

प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. शरद माहेश्वरी ने करियर विकल्पों की जानकारी दी और छात्रों को 40 वर्षों के सुनहरे करियर हेतु अभी से तैयारी करने का आह्वान किया।


मुख्य डीन प्रो. विभूति शरण ने संस्थान के नियमों व आचार संहिता से नवप्रवेशी छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }