BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गुर्जर विद्या सभा ने धूमधाम से मनायी सम्राट मिहिर भोज की 1209वीं जयंती

Vision Live / Dadri

 गुर्जर विद्या सभा, दादरी द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों — मिहिर भोज इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, पी.जी. कॉलेज, बालिका पी.जी. कॉलेज, आईटीआई व सार्वजनिक पुस्तकालय — में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की 1209वीं जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर मिहिर भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादरी में स्थित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर हवन–यज्ञ का आयोजन हुआ। उपस्थित जनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और महान चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में गुर्जर विद्या सभा के सचिव रामशरण नागर एडवोकेट, उपाध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर एडवोकेट, बालिका डिग्री कॉलेज के सचिव ईश्वर भाटी, बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन भाटी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मिलाप सिंह, पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. किशोर कुमार सहित अनिल कसाना एड., आलोक नागर, अजीत नागर, विशाल नागर एड., राजेश नागर, कपिल नागर एवं समाज के प्रबुद्ध जनमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभा से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों की प्रबंध समिति, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।