BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

102वें वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला : त्रिदिवसीय कुश्ती दंगल के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले




मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी”/ गौतमबुद्धनगर

श्री द्रोण गऊशाला समिति (रजि0) दनकौर के तत्वावधान में आयोजित 102वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले के अंतर्गत त्रिदिवसीय कुश्ती दंगल के तीसरे दिन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठा0 धीरेन्द्र सिंह, विधायक-जेवर द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात समिति की प्रबन्ध समिति ने उनका स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष मोहित कुमार गर्ग, प्रबन्धक रजनीकान्त अग्रवाल, सदस्य सुशील मांगलिक एवं संजय कुमार गोयल उपस्थित रहे।

अपने सम्बोधन में विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी गौरवशाली परम्परा और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह केवल खेल ही नहीं बल्कि आत्मबल, अनुशासन और परिश्रम का संदेश देती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु समिति को बधाई दी और ग्रामीण खेलों व संस्कृति को जीवित रखने के प्रयासों की सराहना की।

दंगल प्रबन्धक रजनीकान्त अग्रवाल ने बताया कि देशभर के विभिन्न अखाड़ों से नामी पहलवानों ने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘‘जय श्रीकृष्ण’’ के जयकारों और तालियों से गूंजते पंडाल में माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

विजेताओं को मिला सम्मान

96 किलो वर्ग :

प्रथम – साहिल दलाल (गोल्ड मेडल व ₹51,000)

द्वितीय – आकाश भाटी (सिल्वर मेडल व ₹20,000)

तृतीय – रमेश व निखिल (कांस्य मेडल व ₹10,000-₹10,000)

125 किलो वर्ग :

प्रथम – रोहित (गोल्ड मेडल व ₹51,000)

द्वितीय – लक्ष्य सहरावत (सिल्वर मेडल व ₹20,000)

तृतीय – अतुल मलिक व मनुज (कांस्य मेडल व ₹10,000-₹10,000)


प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान

इसी अवसर पर द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलेज, दनकौर की छात्रा देविका चौधरी (एमए अंग्रेजी) को चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतने पर तथा शिवानी नागर (बीकॉम द्वितीय वर्ष) को दिल्ली में आयोजित प्रदेश स्तरीय जेवलिन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इन दोनों छात्राओं को विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह, कॉलेज अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, सचिव रजनीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, सदस्य सुशील मांगलिक एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स द्वारा शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
भव्य उपस्थिति

इस अवसर पर मोहित कुमार गर्ग, रजनीकान्त अग्रवाल, संजीव कुमार मांगलिक, मनीष कुमार अग्रवाल, सुशील मांगलिक, संजय कुमार गोयल, मनोज त्यागी, सचिन वर्मा (सोनू), अशोक गोयल, गोपाल कृष्ण बजाज, लोकेश अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, ध्रुव गोयल, धर्मेन्द्र कश्यप, अजय कुमार, अमित नागर, करन नागर, विजय कुमार शर्मा, गोपाल योगी, पुनीत कुमार गुप्ता, अंकित नागर, बिजेन्द्र सिंह, रामकिशन सिंह, रोहित, जयप्रकाश नागर, बलराज नागर, हरवीर नागर (अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अजगर), मुनेंद्र सिंह (कोतवाल, दनकौर कोतवाली) सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

 


-