BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर में 102वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में त्रिदिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ




चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विजयी पहलवानों को मिले नगद पुरस्कार और मेडल
मौहम्मद इल्यास – "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर
श्री द्रोण गऊशाला समिति (रजि.), दनकौर, गौतम बुद्ध नगर द्वारा 102वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले-2025 के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ आज किया गया। उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने फीता काटकर किया।

शुभारंभ के उपरांत समिति की प्रबंध समिति ने दीपक सिंह को स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष मोहित कुमार गर्ग, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, सदस्य सुशील मांगलिक और संजय कुमार गोयल मौजूद रहे।

चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने अपने संबोधन में गऊशाला समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने भी पुलिस प्रशासन और जनता जनार्दन का धन्यवाद किया।

प्रतियोगिता परिणाम :

57 एवं 64 किलो भार वर्ग –
🥇 प्रथम स्थान: गोल्ड मेडल + ₹21,000 नगद
🥈 द्वितीय स्थान: सिल्वर मेडल + ₹10,000 नगद
🥉 तृतीय स्थान: कांस्य मेडल + ₹5,000 नगद

दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश कुमार गर्ग, मोहित कुमार गर्ग, रजनीकांत अग्रवाल, सुशील मांगलिक, संजय कुमार गोयल, अशोक गोयल, गोपाल कृष्ण बजाज, धर्मेंद्र कश्यप, अजय कुमार, अमित नागर, करण नागर, विजय कुमार शर्मा, गोपाल योगी, ध्रुव कुमार, पुनीत कुमार गुप्ता, अंकित नागर, बिजेंद्र सिंह, रामकिशन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।