BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

दनकौर में बाबा द्रोणाचार्य का 102वां ऐतिहासिक वार्षिक मेला धूमधाम से हुआ शुरू



Vision Live/ Dankaur 
कस्बा दनकौर के प्रसिद्ध बाबा द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में आयोजित 102वें ऐतिहासिक वार्षिक मेले का शुभारंभ धूमधाम के साथ किया गया। मेले का उद्घाटन द्रोण नाट्य मण्डल पर नगर चैयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता हरि दत्त शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद दुष्यंत सिंह, सौरभ सागर, देवेंद्र सिंह, मोहित दक्ष, हरिओम सैनी, रवि नागर, जे. सी. अग्रवाल, राकेश गोयल, कंचन सिंह, सुरेंद्र सिंह व सोनू सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वहीं आयोजन समिति से संजय गोयल, सोनू वर्मा, राजू उपाध्याय, संजीत ठेकेदार और शालू बाबा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत दनकौर के चेयरमैन  प्रतिनिधि दीपक सिंह (पुत्र जय सिंह) ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि—
“बाबा द्रोणाचार्य मेला हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इसकी विख्याति दूर-दराज के क्षेत्रों तक है। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेले की शोभा बढ़ाएं।”

मेले के शुभारंभ के साथ ही नगरवासियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }