BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सेक्टर गामा-1 में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Vision Live / Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-1 में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गूंजा और तिरंगे की शान में देशभक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को उल्लास से भर दिया।

इस अवसर पर सेक्टर गामा-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोड़ाकी), महासचिव सत्येन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष अनिल चेची एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन भाटी एडवोकेट एवं ठा. दलवीर एडवोकेट, उपाध्यक्ष परशुराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोड़ाकी) ने कहा —
"आज का दिन हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई। स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हमें मिलकर अपने देश, अपने समाज और अपने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रगतिशील बनाना है। तिरंगे की शान में हम सबको एकजुट रहना होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भारत का निर्माण करना होगा।"

वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।