BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने किया वीर सैनिकों का सम्मान, संगोष्ठी में गूंजा 'जय हिंद'

▪️ कारगिल युद्ध के शूरवीरों और शहीदों के परिजनों को पुष्प माला, पटका व स्मृति चिन्ह देकर किया गया नमन

▪️ कर्नल, सूबेदार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट से लेकर शहीदों की पत्नी तक — एक-एक को किया गया भावभीना सम्मान

▪️ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने देशभक्ति और सैन्य पराक्रम को बताया भारत की आत्मा 🇮🇳 

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय पर एक गरिमामयी संगोष्ठी और सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों और शहीद नरेन्द्र भाटी जी की पत्नी सुरेश देवी समेत सभी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।  यह कार्यक्रम न केवल वीरता को श्रद्धांजलि देने का अवसर था, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का भी सशक्त माध्यम बना। कारगिल विजय दिवस पर यह भव्य संगोष्ठी निश्चित ही देशप्रेम और सम्मान के एक नए अध्याय के रूप में याद रखी जाएगी।यह कार्यक्रम न केवल वीरता को श्रद्धांजलि देने का अवसर था, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का भी सशक्त माध्यम बना। कारगिल विजय दिवस पर यह भव्य संगोष्ठी निश्चित ही देशप्रेम और सम्मान के एक नए अध्याय के रूप में याद रखी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी संयोजक सत्यपाल शर्मा व इन्दर नागर ने किया जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री व वर्तमान एमएलसी नरेन्द्र भाटी उपस्थित रहे।

🎖️ सम्मानित किए गए वीर योद्धा

कार्यक्रम में जिन जांबाजों को सम्मानित किया गया उनमें शामिल रहे –
कर्नल गिरीश मिश्रा, सूबेदार कमल कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कैप्टन पंचशील, हवलदार मनोज भाटी, रवि कुमार, नरेन्द्र प्रताप सिंह, लांस नायक हरेन्द्र कुमार, लांस नायक मनोज कुमार, नायक योगेंद्र सिंह, सूबेदार भोपाल सिंह, मेजर राकेश शर्मा (शौर्य चक्र), हवलदार ज्ञानेन्द्र सिंह, सूबेदार तेजवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल परविंदर सिंह, सूबेदार प्रेमचंद, सूबेदार हरिश्चंद्र आदि।

🗣️ देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण

प्रमोद गुप्ता ने कहा कि “कारगिल विजय दिवस देश के शौर्य, बलिदान और पराक्रम की पहचान है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सेना को खुली छूट दी थी, जिसके परिणामस्वरूप हमारे वीर जवानों ने बर्फीली चोटियों पर तिरंगा लहराया।

एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा – “भारत अब रक्षा के क्षेत्र में सुपर पावर बनने की ओर अग्रसर है, यह सब उन शहीदों की प्रेरणा से ही संभव हुआ है जिन्होंने ‘ऑपरेशन विजय’ और ‘सिंदूर ऑपरेशन’ जैसे अभियानों में सर्वोच्च बलिदान दिया।”

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा – “कारगिल युद्ध भारत के सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हमारे सैनिकों ने नीचे से लड़ते हुए दुश्मनों को पहाड़ों पर मात दी।”

👥 भव्य उपस्थिति

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता व दर्जनों सैनिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मौजूद रहे –
सुभाष भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, सतेन्द्र अवाना, दीपक सिंह, संजय चैची, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, पंकज रावल, अमित शर्मा, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, गोविंद वाल्मीकि, संजय भाटी, महेन्द्र नागर, धीर राणा, धर्मेन्द्र भाटी, कपिल गुर्जर, दिनेश भाटी, भगवत शर्मा, विजय कसाना, शक्ति रावल, वरुण धीमान, सतवीर भाटी आदि।