BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन, वृक्षारोपण कर जनकल्याणकारी योजनाओं को किया याद



 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्साह, हर्षोल्लास और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया।

कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा, फल व मिष्ठान वितरित किए और अखिलेश यादव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वृक्षारोपण कर दी गई पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा

जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की महत्वपूर्ण परियोजनाओं — नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट, सम्राट मिहिर भोज पार्क आदि स्थलों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

"जनकल्याण की मिसाल हैं अखिलेश यादव" – सुधीर भाटी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि—

“मृदुभाषी, दूरदर्शी और जमीनी नेता अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, लोहिया आवास, मुफ्त दवा, सिंचाई और डायल 100 जैसी योजनाएं आज भी जन-जन को याद हैं।”

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव लाभ पहुंचाना ही समाजवाद की सच्ची भावना है और अखिलेश यादव इसी विचारधारा के प्रतीक हैं।

“वंचितों की आवाज़ हैं अखिलेश यादव” – राजकुमार भाटी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि—

“अखिलेश यादव आज वंचित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के सबसे बड़े नेता हैं। वे सड़क से लेकर सदन तक इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ रहे हैं। जन्मदिन के इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि उनकी नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुँचाएँ।”

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे:

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से:

वीर सिंह यादव, डॉ. महेंद्र नागर, फकीरचंद नगर, इन्दर प्रधान, सुनील भाटी देवटा, नरेंद्र नागर, रामशरण नागर (एडवोकेट), कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, हरवीर प्रधान, सुधीर तोमर (जिला महासचिव), राजेश रोही, कृशांत भाटी, मिंटी खारी, मनोज भाटी (एडवोकेट), सुनीता यादव, शशि यादव, कपिल ननका, लोकेश जनमेदा, यूनुस प्रधान, दीपक शर्मा, दीपक नागर, मोहित यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, देवेंद्र टाइगर, उपदेश नागर, श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी, विकास जतन भाटी, महेश भाटी, राकेश गौतम, हुकुम सिंह भारती, विपिन सैन, अनिल प्रजापति, विजय गुर्जर, राहुल आर्यन, विनीत यादव, शौकत अली चेची, नीरज भाटी, अमित रौनी, विकास भनौता, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, सुभाष भाटी, तरुण पंडित, प्रशांत भाटी, विनय शर्मा, विपिन नागर, कुलदीप भाटी, अनीस अहमद, वकील सिद्दीकी, शाहरुख चौधरी, लखन जाटव, जयसिंह चंदेल, हसमुद्दीन, करतार चौहान, समय भाटी, राहुल चौधरी, प्रदीप भाटी, सतेंद्र नागर, सत्यप्रकाश नागर, महेश जाटव, अनीसा बेगम, पिंकी, जावेद अंसारी, अंजलि श्रीवास्तव, संजीव कुमार, शेर सिंह जाटव, ऋतिक प्रधान, गफ्फार अब्बासी आदि शामिल रहे।