BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, 100 से अधिक फलदार व छायादार पौधे लगाए गए


Vision Live/ Dankaur 

श्री  द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व सचिव रजनीकान्त अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपांशु मित्तल और उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने सचिव रजनीकान्त अग्रवाल के साथ मिलकर फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर आम, जामुन, बेलपत्र, लीची, चिकू, आड़ू, अनार, अमरूद जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ नीम, पीपल, बरगद जैसे छायादार वृक्षों सहित कुल 100 से अधिक पौधे रोपे गए।

विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष अमित नागर के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कॉलेज के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वृक्षारोपण के उपरांत सचिव रजनीकान्त अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके। वहीं दीपांशु मित्तल ने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }