BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

निर्जला एकादशी पर बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा ठंडाई वितरण, भक्तों को मिला सेवा और श्रद्धा का संदेश


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
जेठ मास की तपती गर्मी में जहां एक ओर निर्जला एकादशी का पावन पर्व आस्था और तपस्या का प्रतीक बना, वहीं बालाजी मानव सेवा समिति ने इस अवसर पर ठंडाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर सेवा भाव और सनातन संस्कृति का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्यक्रम समिति द्वारा हर वर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु की 24 एकादशियों में से निर्जला एकादशी सबसे महान और पुण्यकारी मानी जाती है। तपते जेठ माह में जब भक्त बिना जल के उपवास रखते हैं, ऐसे में समिति द्वारा वितरित की गई शीतल ठंडाई न केवल तन को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि मन को भी प्रभु सेवा के भाव में सराबोर कर देती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक सतेंद्र राघव ने किया। उन्होंने इस सेवा को सनातन धर्म के प्रति संस्था की कर्तव्यनिष्ठ प्रतिबद्धता बताया और मातृशक्ति सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था को धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक सेवा के मार्ग पर और अधिक सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस पावन आयोजन में संस्था के कार्याध्यक्ष मनोज सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव, व्यवस्था प्रमुख जयप्रकाश सिंह, प्रवीण अरोड़ा, संस्कार केंद्र संयोजिका वीना अरोड़ा, प्रतिमा सिंह, मिली गुप्ता, सीमा सिंह समेत अनेक पदाधिकारी और सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।

भक्तों ने ठंडाई ग्रहण कर सेवा, धर्म और समाज के प्रति समिति के समर्पण को सराहा। यह आयोजन न केवल सामाजिक सहभागिता का उदाहरण बना, बल्कि श्रद्धा और सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश भी समाज को प्रदान कर गया।