जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में तैयारियों की समीक्षा, महिला मोर्चा करेगी मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
Vision Live/ Greater Noida
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जानकारी दी कि 29 जून को जनपद के सभी 1116 बूथों पर तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में—
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रत्येक बूथ पर सुनाया जाएगा।
- प्रत्येक बूथ पर 11 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 14,000 से अधिक पौधे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोपित किए जाएंगे।
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इसके साथ ही महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित ने बताया कि 30 जून को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा "मॉक पार्लियामेंट" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जी.एन. ग्रुप संस्थान, ग्रेटर नोएडा में होगा। इसमें महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, वाणिज्य मंत्री, विदेश मंत्री, विपक्षी नेता और सांसद की भूमिका निभाकर संसद की कार्यवाही की नाटकीय प्रस्तुति देंगी। इसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी देना और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रजनी तोमर, कविता सिरोही, अरुणा शर्मा और लता दुबे आदि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठनात्मक समन्वय पर विशेष बल दिया गया।
यह बैठक संगठन की बूथ स्तर तक सक्रियता और सामाजिक सहभागिता को दर्शाती है, जिसमें पर्यावरण, राष्ट्रसेवा और जागरूकता के भाव को केंद्र में रखा गया है।