BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह बोले – अहिल्याबाई का जीवन सेवा, सद्भाव और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक


रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा द्वारा भव्य जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन

लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह बोले – अहिल्याबाई का जीवन सेवा, सद्भाव और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ जेवर 

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन बुधवार को संस्कार बैंक्वेट हॉल, जेवर में किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कुंवर बृजेश सिंह ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने देवी अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा:

“अहिल्याबाई होलकर की सोच केवल राज्य तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने भारतवर्ष के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर मंदिर, घाट, कुएं, बावड़ियां, धर्मशालाएं व सड़कों का निर्माण कराकर सामाजिक समरसता और जन सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।”

उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने भूखों के लिए अन्न भंडार और प्यासों के लिए पियाऊ बनवाए, जो उस समय की सामाजिक आवश्यकता के अनुसार अद्वितीय कार्य थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे महिलाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरित कर जागरूकता फैलाएं।

धार्मिक नेतृत्व और समाज सेवा की प्रतिमूर्ति: नरेंद्र भाटी

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी ने कहा कि:

“अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन धार्मिक आचरण, न्यायप्रियता और लोकसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की उन्नति हेतु उत्कृष्ट कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।”

सनातन संस्कृति की संवाहक थीं अहिल्याबाई: जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा:

“अहिल्याबाई होलकर जी ने मंदिरों में शास्त्रों के अध्ययन, प्रवचन और चिंतन के लिए विद्वानों की नियुक्ति कर सनातन संस्कृति के संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन भारतीय संस्कृति के गौरवशाली मूल्यों का दर्पण है।”

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मनोज सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, कर्मवीर आर्य, विकास चौधरी, देवेंद्र भारद्वाज, अनुराग शर्मा, संजीव शर्मा, रवि अग्रवाल, मनजीत सिंह, बॉबी शर्मा, चंद्रमणि भारद्वाज, नरेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, ओंकार भाटी, प्रदीप अत्री, त्रिलोक प्रधान, हरिओम शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद बैंसला, सविता गुर्जर, कृष्णपाल प्रधान, राजू प्रधान, पीतांबर सिंह (बघेल समाज) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।