“बिहार स्नेह मिलन समारोह” का भव्य आयोजन अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा में संपन्न
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ बिहार एवं पूर्वांचल प्रवासी समाज का गरिमामयी संगम
Mohammad Ilyas- "Dankauri"/ Greater Noida
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को समर्पित “बिहार स्नेह मिलन समारोह” का भव्य आयोजन कम्युनिटी सेंटर, अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा में किया गया। इस अवसर पर बिहार एवं पूर्वांचल के प्रभावशाली, सम्मानित और समाजसेवी प्रवासियों का एकजुट होकर आत्मीय संवाद एवं सांस्कृतिक जुड़ाव देखने को मिला।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की विकासोन्मुख एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को भारत का भविष्य बताते हुए कहा,
"भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। अगर युवा पीढ़ी दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति के साथ कार्य करे, तो भारत को फिर से विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें संकल्प लेना होगा कि हम भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाएंगे।"
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, ग्रेटर नोएडा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुलिया, कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी, अल्फा-2 आरडब्ल्यूए पदाधिकारीगण, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील तुगलपुरिया, एवं पूर्वांचल-मिथिलांचल की छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य जनों में शामिल रहे:
राकेश पांडे, राम कुमार मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा, कुलदीप तिवारी, भास्कर तिवारी, विश्वजीत पाठक, वेद प्रकाश द्विवेदी,
भाजपा महिला मोर्चा से गायत्री तिवारी एवं उनकी टीम की सदस्याएँ, भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बिहार और पूर्वांचल मूल के अनेक नागरिक।
“बिहार स्नेह मिलन समारोह” सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बना। कार्यक्रम ने प्रवासी बिहारियों को सामाजिक सरोकारों और भारतीयता की मूल भावना से जोड़े रखने का संदेश दिया।