BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर गोष्ठी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

 



  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/गौतमबुद्धनगर

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय पर महान मराठा महारानी रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेरठ के पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई जी का जीवन भारतीय स्त्री शक्ति, धर्म निष्ठा और जनसेवा की अनुपम मिसाल है। वे मालवा साम्राज्य की रानी थीं और 1767 से 1795 तक अपने शासनकाल में अनेकों समाज कल्याण के कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहीं।

पूर्व सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के चौड़ी गांव में जन्मी अहिल्याबाई जी ने शिक्षा और नेतृत्व की ऊँचाइयों को उस समय छुआ जब समाज में कन्याओं को शिक्षा की अनुमति नहीं थी। उन्होंने न केवल किलों, सरायों, कुओं और सड़कों का निर्माण कराया बल्कि केदारनाथ, काशी विश्वनाथ और अन्य प्रमुख मंदिरों का भी जीर्णोद्धार करवाया। वे सच्ची शिवभक्त थीं और उन्हें 'शिव कामिनी अहिल्या देवी' के नाम से भी जाना जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक सतेंद्र नागर द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई द्वारा काशी में स्थापित 'श्रीराम पंचायतन' सहित अनेक धार्मिक और जनहित कार्य आज भी मराठा गौरव की गवाही देते हैं। कार्यक्रम में अधिवक्ता, चिकित्सक, पत्रकार, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुभाष भाटी, गीता पंडित, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, रजनी तोमर, कर्मवीर आर्य, अश्विनी गोयल, सरदीप नागर, रवि जिन्दल, ओमकार भाटी, अर्पणा सिंह, विजय रावल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा दादरी विधानसभा द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी दादरी ने बुधवार को भव्य 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' निकाली। यह यात्रा दादरी नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल तक लगभग दो किलोमीटर तक पैदल मार्च के रूप में आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्री श्रीचंद शर्मा ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मिली फ्री हैंड की नीति के कारण आतंकियों और उनके संरक्षकों को करारा जवाब मिला है।"

उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है। इस कार्रवाई ने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को संदेश दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं करेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना के शौर्य को सम्मानित करना, मोदी सरकार की राष्ट्रवादी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करना है।

यात्रा के जिला संयोजक व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर तथा सह संयोजक विमल पुंडीर ने कहा कि यात्रा में युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से शहर गुंजायमान हो उठा।

इस आयोजन में राजीव सिंघल, दीपक नागर, बलराज भाटी, वीरेंद्र भाटी, विजय रावल, सोहित पंडित, संगीता रावल, सरदीप नागर, चिंटू शर्मा, लब्बू शर्मा, सहित हजारों नगरवासी उपस्थित रहे।