मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय, दादरी पर दादरी एवं जेवर विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बैठक में जेवर विधानसभा के पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री मांगे राम कश्यप और दादरी के पर्यवेक्षक प्रदीप कसाना ने विशेष रूप से शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए मांगे राम कश्यप ने भाजपा सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि “प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से जनता त्रस्त है, जबकि भाजपा सरकार आमजन के धन की लूट में लगी है।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और मजदूरों के हित के लिए अखिलेश यादव ने लगातार संघर्ष किया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार करें।”
दादरी विधानसभा पर्यवेक्षक प्रदीप कसाना ने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों के कारण देश और प्रदेश का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि “सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा विरोधियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।”
बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने रानी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सादगी और सेवा की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा, “इंदौर की महारानी होते हुए भी उन्होंने कभी अभिमान नहीं किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और मानव सेवा के लिए आजीवन कार्य किया।”
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, महेंद्र नागर, इन्दर प्रधान, सुनील भाटी देवटा, नरेंद्र नागर, जगवीर नम्बरदार, मेहंदी हसन, राहुल अवाना, रामशरण नागर, सुधीर तोमर, कृष्णा चौहान, कृशान्त भाटी, इंद्रपाल छौकर, लाल सिंह गौतम, सुरेंद्र नागर, बब्बल भाटी, सुनीता यादव, कपिल ननका, विनोद लोहिया, राजेश रोही, शशि यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, अकबर खान, विकास भनोता, अवनीश भाटी, महेश भाटी, अमित रोनी, दीपक नागर, कंवर नादिर, मोहित यादव, विकास जतन, देवेंद्र टाइगर, सीपी सोलंकी, बॉबी नागर, नवीन भाटी, मोहित नागर, विनीत यादव, अनिल प्रजापति, ओमेंद्र भाटी, जगत खारी, शीतल शर्मा, लोकेश जनमेदा, विक्रम टाइगर, सुभाष भाटी, जय सिंह चंदेल, अब्दुल हमीद, सुदेश भाटी, हरवीर प्रधान, अनिल नागर, विपिन कसाना, वकील सिद्दीकी, महेश जाटव, राहुल चौधरी, आजाद नागर, सुमित नागर, राशिद सिद्दीकी, शाहरुख इदरीश, राहुल चौधरी, जावेद अंसारी, सत्येंद्र नागर, अलीम सलमानी, प्रशांत भाटी, देवेंद्र भाटी, शीतल शर्मा, गौरा जाटव, जाकिर मुनिरी, निजाम मलिक, नदीम सलमानी, सुमित भारती, समय भाटी, पवन जोगी, प्रदीप गहलोत, डॉक्टर जावेद आलम, केशव शर्मा, अनीसा बेगम, विजय गुर्जर, शादाब सलमानी, सन्नी प्रजापति, हरेंद्र लाला, डॉ. आसिफ खान, गौरव भाटी, दिगंबर गौतम, सतीश गौतम, सलीम राव, संजय यादव, रजनीकांत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।