मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/गौतमबुद्धनगर,
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जनपद मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया तथा पुष्प अर्पित कर नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि—
"स्वतंत्र भारत की आधारशिला रखने वाले पंडित नेहरू ने जो संस्थाएं, नीतियाँ और आदर्श देश को दिए, वे आज भी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का मूल स्तंभ हैं।
उनकी दूरदृष्टि, वैज्ञानिक सोच और वैश्विक दृष्टिकोण के चलते ही भारत ने आधुनिक राष्ट्र बनने की दिशा में पहला ठोस कदम रखा।"
उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने न केवल अपनी पूरी संपत्ति और जीवन देश को समर्पित किया, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे कठिन दौर में देशवासियों का नेतृत्व करते हुए वर्षों जेल की यातनाएँ भी झेली। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन, पंचशील सिद्धांत और वैज्ञानिक विकास की नींव जैसे ऐतिहासिक फैसलों से भारत को विश्वपटल पर एक सम्मानजनक स्थान दिलाया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पं. नेहरू के जीवन, संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, रिज़वान चौधरी, देवेश चौधरी, पुनीत मावी, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, तनवीर चौधरी, सुबोध भट्ट, आर.के. प्रथम, गौरव वसिष्ठ, कपिल भाटी, मोहित भाटी, धीरा सिंह, रमेश प्रधान, बिन्नू नेता जी, सचिन भाटी, मनीष, प्रवीण, अमित कुमार, विवेक समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन नेहरू जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।