BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ऑपरेशन सिंदूर:--- भाजपा की निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा 

भारतीय सेना की गौरवशाली विजय "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्री राधा कृष्ण पार्क से लेकर 7th एवेन्यू गौर सिटी तक भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। दो किलोमीटर लंबे इस पैदल मार्च में हजारों की संख्या में देशभक्त नागरिकों, युवाओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरा शहर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान में गूंज उठा।

इस ऐतिहासिक यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुँवर बृजेश सिंह रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सेना के शौर्य को किया सलाम

प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर" ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया है, जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा। हमारे वीर सैनिकों ने आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद कर देश का मान बढ़ाया है। इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

जनमानस में दिखा जोश और आस्था

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में लोगों का जोश, उत्साह और देशभक्ति देखते ही बनती थी। "हाथों में तिरंगा और लबों पर भारत माता की जय" जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना को सम्मान देने और देशवासियों में एकता का भाव मजबूत करने का प्रतीक है।

मोदी सरकार की नीति और सैनिकों के सम्मान का संगम

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा, “यह यात्रा केवल शौर्य सम्मान का कार्यक्रम नहीं बल्कि मोदी सरकार की राष्ट्रवादी नीतियों और देश की एकता-अखंडता के प्रति जन जागरण का सशक्त माध्यम है।”

युवा शक्ति की मजबूत भागीदारी

यात्रा के जिला संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। जो भारत की तरफ आंख उठाएगा, उसका अंजाम यही होगा। यात्रा में युवाओं की भागीदारी हमारे भविष्य की राष्ट्रनिष्ठ सोच को दर्शाती है।”

हजारों देशभक्तों ने किया सहभाग

इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, मुकेश चौहान, देवा भाटी, सतेंद्र अवाना, अरुण यादव, विमल पुंडीर, कर्मवीर आर्य, महेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, अमरीश प्रमुख, दीपक यादव, बलराज भाटी, लोकेश त्यागी, कमलकुमार जैन, रामकुमार नागर, संगीता तिवारी सहित हजारों की संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया।