BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ग्राम चौपाल का आयोजन, श्रद्धांजलि अर्पित



 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/गौतमबुद्धनगर

भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के शिल्पी शहीद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को ग्राम डेरी स्कैनर में कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्राम चौपाल एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके दूरदर्शी योगदान को याद किया।

इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि “राजीव गांधी ने उस दौर में भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे ले जाने की नींव रखी जब दुनिया तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर हो रही थी। उन्होंने अपने मजबूत राजनैतिक संकल्प से देश को संचार युग में प्रवेश दिलाया, जिसका परिणाम आज हम विश्वपटल पर भारतीयों की अग्रणी भूमिका के रूप में देख रहे हैं।”

कार्यक्रम के आयोजक व जिला सचिव नीरज शर्मा ने कहा कि जब वैश्विक पटल पर शीत युद्ध और खाड़ी युद्ध जैसे संकट उभर रहे थे, तब स्व. राजीव गांधी ने भारत के भविष्य को देखते हुए कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की।

जिला संगठन प्रभारी महासचिव मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “राजीव गांधी वह व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज उनके आलोचक भी उनके योगदान को स्वीकारते हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा चरणसिंह भाटी ने की, जबकि संचालन सुनील भाटी ने किया। इस अवसर पर गौतम अवाना, अशोक पंडित, नीरज लोहिया और धर्म सिंह ने भी स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।


  ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित जनों में अशोक पंडित, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, भीम सिंह भाटी, धर्म सिंह बाल्मीकि, महाराज नागर, देवेश चौधरी, नीरज लोहिया, कपिल भाटी, गौतम अवाना, रमेश चंद शर्मा, प्रेम सिंह भाटी, उर्मिला चौधरी, ओमकार राणा, सुबोध भट्ट, रमेश बाल्मीकि, सचिन शर्मा, गौरव वसिष्ठ, रमेश यादव, कैलाश बंसल, रूपेश भाटी, सचिन भाटी, जीत सिंह भाटी, श्यामदत्त शर्मा, दयाराम भाटी, रामनिवास और धर्मबीर सिंह धीरा आदि उपस्थित रहे।