BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अब पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड, डीटीएच सहित सभी सेवाएं दादरी में उपलब्ध


एयरटेल ने दादरी में खोला नया स्टोर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ भव्य उद्घाटन
अब पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड, डीटीएच सहित सभी सेवाएं दादरी में उपलब्ध

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर 

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने आज दादरी में अपने नए रिटेल स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्टोर का उद्घाटन एयरटेल की सीईओ निधि लॉरिया ने किया। उनके साथ एयरटेल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एयरटेल की ओर से बताया गया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह नया स्टोर दादरी क्षेत्र में एक अहम केंद्र बनेगा, जहां कंपनी की समस्त सेवाएं—पोस्टपेड कनेक्शन, फैमिली प्लान, ब्रॉडबैंड, और डीटीएच—एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भाग लिया। उनके साथ दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, विधायक एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, नगर चेयरपर्सन गीता पंडित, दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी, कपिल प्रधान (आनंदपुर), वीरेंद्र भाटी (सकीपुर) तथा प्रीति तेवतिया सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने एयरटेल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस स्टोर के माध्यम से दादरी क्षेत्र के लोगों को अब राजधानी स्तर की सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे न केवल समय बचेगा, बल्कि डिजिटल सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में 176 स्टोर का नेटवर्क

एयरटेल द्वारा बताया गया कि इस नवीन स्टोर के साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एयरटेल स्टोर्स की कुल संख्या 176 हो गई है। कंपनी का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता को उच्चतम गुणवत्ता की सेवाएं स्थानीय स्तर पर प्रदान की जाएं।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें एयरटेल की टीम ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों को उनके सहयोग व उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।