रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गौतमबुद्धनगर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
बिसरख शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Vision Live/ Greater Noida
भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई ने आज रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत बिसरख मंडल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिसरख स्थित शिव मंदिर परिसर व तालाब की सफाई के साथ हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मठ-मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण, धर्म-निष्ठा और लोककल्याण की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन समाज सेवा और न्यायप्रिय नेतृत्व का प्रेरणास्रोत है। पार्टी द्वारा मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों की सफाई कर श्रद्धा, सेवा और जनजागरण का संदेश दिया जा रहा है। यह अभियान 31 मई 2025 तक जिले भर में जारी रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।
कार्यक्रम में बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, पूर्व जिला मंत्री वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, देवेंद्र त्यागी, कार्यक्रम संयोजक मनोहर शुक्ला, सहसंयोजक संगीता तिवारी, कन्हैया गुप्ता, आकाश सिंह, राज किरण सिंह, अनिल प्रताप सिंह एवं रमन प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाजपा के इस जनसंपर्क एवं सेवा अभियान को जनता का व्यापक सहयोग मिल रहा है, जो रानी अहिल्याबाई होल्कर के विचारों की सामाजिक प्रासंगिकता को दर्शाता है।