भाजपा जिला कार्यालय तिलपता में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों विशेषकर 10 मई को शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और 'वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रत्येक मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित करें और घर-घर जाकर सूचनापत्र (पत्रक) का वितरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाना तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना है।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता: सुभाष भाटी, दीपक भारद्वाज, सुनील भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, अरुण प्रधान, रवि जिन्दल, पवन रावल, मनोज गर्ग, इन्द्र नागर, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, संजय भाटी, धीर राणा, पंकज रावल, पवन त्यागी, रामकुमार नागर, ओमकार भाटी, अनीता गौतम, रजनी तोमर, मुकेश चौहान, सुनील रावत, दिनेश भाटी, राज नागर, अमित शर्मा, रिंकु भाटी, चेतन वशिष्ठ, अजय निगम, गीता सागर सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में इन बिंदुओं पर प्रमुखता से चर्चा हुई:
- 10 मई के शारदा विश्वविद्यालय कार्यक्रम की तैयारी और जिम्मेदारियों का वितरण
- हर मंडल व बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान
- “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर जन-जागरूकता
- “वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान” के तहत मुस्लिम बस्तियों तक पहुंच
- पत्रक वितरण एवं सोशल मीडिया प्रचार की रणनीति
- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना
कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।