भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्रेटर नोएडा मंडल में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत किया।
बैठक के दौरान मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित तिवारी को सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पार्टी स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को होने वाली अंबेडकर जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।
मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन के कार्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा मंडल में पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा की प्रदेश समिति के सदस्य सुभाष भाटी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चेची, मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैसला, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश भाटी और रवि जिंदल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई।