Vision Live/ Greater Noida
गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 45वें स्थापना दिवस समारोह (6 अप्रैल से 12 अप्रैल) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, साकीपुर में किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर एवं क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल भारत में विकास और परिवर्तन की एक नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा का 45वां स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लगाकर, ध्वज के साथ सेल्फ़ी लेकर सोशल मीडिया पर #BJPforViksitBharat के साथ पोस्ट करने का आह्वान किया गया है। साथ ही, जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
स्थापना दिवस समारोह के प्रमुख कार्यक्रम:
7 अप्रैल: प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
7 से 12 अप्रैल: 'गांव चलो अभियान' के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवास किया जाएगा।
8 एवं 9 अप्रैल: सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
14 अप्रैल: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनाया जाएगा।
पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प
क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में संगठन को ऊर्जावान बताते हुए पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस, 'गांव चलो अभियान', सक्रिय सदस्य सम्मेलन और अंबेडकर जयंती जैसे कार्यक्रमों को हर बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे भाजपा का स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाया जा सके।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
इस बैठक में जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, देवा भाटी, वीरेंद्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, राज नागर, रजनी तोमर, जितेंद्र भाटी, बिमल पुंडीर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, अनीता गौतम, गुरुदेव भाटी, पंकज रावल, इंद्र नागर, अजय निगम, पवन त्यागी, अर्पित तिवारी, सचिन शर्मा, मनोज प्रधान, इंद्रजीत टाइगर, दिनेश भाटी, राज सिंह प्रधान, संजय भाटी, रवि जिंदल, अरुण प्रधान, विजय रावल, अशोक रावल, श्यामवीर भाटी, हरिदत्त शर्मा, महेंद्र नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।