विधायक तेजपाल नागर बोले – कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी लगातार रच रही विजय की कहानी


विजन लाइव /गौतमबुद्धनगर

भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा इकाई द्वारा मोहन कुंज, आशीर्वाद भवन, दादरी में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सभी को फूल-मालाएं पहनाकर व पार्टी पटका भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,कि  "भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है। यह हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं और जनसमर्थन का ही परिणाम है कि केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज देश मजबूत और खुशहाल हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने से औद्योगिक निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। उन्होंने कहा, कि"पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की है। 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। हम सभी मिलकर गौतमबुद्धनगर से और भी बड़ी जीत सुनिश्चित करेंगे।"

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। उन्होंने सम्मेलन को पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण बताया और सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में शामिल रहे:

  • दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित
  • पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, सुभाष भाटी
  • जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी
  • जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, सेवानन्द शर्मा, सतेन्द्र नागर, पवन नागर, सतेन्द्र अवाना
  • वरिष्ठ नेता कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, वेदप्रकाश गुप्ता, जगभूषण गर्ग, जतन गर्ग, राजीव सिंघल, संजय भाटी, राज नागर, अरुण प्रधान
  • जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, जितेंद्र भाटी, रवि जिन्दल, विमल पुंडीर, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान, महेंद्र नागर, राजेश गोयल, कपिल गुर्जर, अमन कौशिक
  • महिला कार्यकर्ता संगीता तिवारी, अनीता शिसोदिया
  • अन्य कार्यकर्ता इंदर नागर, इंटरजीत टाइगर आदि।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं के उत्साह और संकल्प ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा संगठन आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।