BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कांग्रेस ने यूपी की भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को सिरे से खारिज किया


उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस की आधिकारिक प्रतिक्रिया
Vision Live/ Greater Noida 
गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को सिरे से खारिज कर दिया है। गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी "चोटीवाला" ने प्रेस को जारी किए गए एक बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने 8 साल पूर्ण होने का जश्न मना रही है। तमाम मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गयी है और सफल सरकार होने का दंभ भर रही है, जबकि जहां तक गौतमबुद्धनगर का सवाल है। बीते 8 साल में किसानों का जमकर शोषण हुआ, आंदोलन करने वाले किसानों को जेलों ठूँस दिया गया। स्थानीय बिल्डर, सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने में नाकाम रहे है । प्रतिरोध करने पर बाउंसरों से उनको पिटवाया जाता है। चारों तरफ आम आदमी के शोषण की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि 1 ट्रिलियन इकोनामी का दम्भ भरने वाली सरकार जरूर यह देखे कि बीते 8 वर्षों में सैकड़ो उद्योग नोएडा ग्रेटर नोएडा से कैसे पलायन कर गए हैं?  होंडा कार कंपनी इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है, जो राजस्थान शिफ्ट हो गई है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और कर्ताधर्ताओं को आत्म विश्लेषण करके देखना और सोचना चाहिए की क्या आम गरीब, किसान, छात्र ,महिला अथवा बेरोजगार लोगों के लिए क्या वह कुछ कर पाए हैं?