BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा की पीडीए जन पंचायत में जनसैलाब उमडा


Vision Live/Greater Noida 
समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव सादुल्लापुर में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े दलित अल्पसंख्यक एवं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। भजापा अपनी नाकामी छुपाने के लिए धर्म की ओट ले रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सपा सरकार कार्यकाल के दौरान  उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया था । लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास पूरे तरह से ठहर गया है। भाजपा देश के सौहार्द को खराब कर एकता और भाईचारा को खत्म करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियाँ से परेशान जनता ने पीडीए के साथ रहने का मन बना लिया है। इस मौके पर मुख्य रुप से फकीर चंद नागर, डॉ. महेंद्र नागर, इन्दर प्रधान, गजराज नागर चेयरमैन, सुधीर तोमर दीपक देवटा, अक्षय चौधरी, उपदेश नागर, मनोज शर्मा, महेश भाटी, विवेक यादव, नवीन भाटी, श्याम सिंह भाटी, जगवीर नंबरदार, हैप्पी पंडित, राजेश दीक्षित, विपिन सैन, मोहित यादव, अनीता चौहान, संजीव नागर, सतीश यादव, शान रिजवी, मोनू भाटी, मंसूर रिजवी आदि मौजूद रहे।