BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नेहरू युवा केंद्र एवं वेदिका फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाया युवा दिवस सप्ताह

Vision Live/Greater Noida 
मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट ग्रेटर नोएडा में नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्ध नगर(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार) एवं वेदिका फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर स्निगधा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण है जो भारत के भविष्य को आकार देने में युवा व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है। वेदिका फाउंडेशन के अध्यक्ष  विश्व प्रकाश आर्य ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, एक गहन दार्शनिक और दृढ़ सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। डॉ. सपना आर्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक मार्गदर्शक पुस्तक की तरह है, जो युवाओं को साहस, आत्मविश्वास और त्याग की भावना सिखाता है। सभी युवा को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। फरमूद अख्तर (नेहरू युवा केंद्र )ने कहा कि युवाओं को देश की प्रगति के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। मंगलमय कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट की डायरेक्टर रुचिका गुप्ता ने नेहरू युवा केंद्र एवं वेदिका फाउंडेशन को धन्यवाद दिया एवं छात्र छात्राओं से इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने और देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंगलमय कॉलेज के प्रोफेसर विशाल गेरा, समन्वयक प्रोफेसर नीलम मेहरा एवं प्रोफेसर आंचल त्यागी द्वारा किया गया।